फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसल की रखवाली करने गए किसान का शव खेत पर मिला

विज्ञापन
मृतक लाल बहादुर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में शनिवार रात खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक आई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग निवासी लाल बहादुर सक्सेना शनिवार को खेत पर जानवरों से फसल की रखवाली करने गए थे। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उनका शव खेत में पड़ा था। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। परिवार वाले और ग्रामीण संदिग्ध हालात में मौत मान रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला सामान्य मौत का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें