फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहली बैलगाड़ी व ट्रॉली की तौल के साथ शेखूपुर मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
शेखूपुर चीनी मिल की पेराई सत्र का शुभारंभ करते सदर विधायक व अन्य। स्रोत- सूचना विभाग
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर स्थित द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के 49वें पेराई सत्र का शुक्रवार को शुभारंभ पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने हवन-पूजन कर सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम शेखूपुर निवासी किसान अमरवती द्वारा लाई गई पहली बैलगाड़ी व ग्राम अल्लापुर भोगी के अर्जुन सिंह की गन्ना लदी पहली ट्रॉली की तौल कर पेराई कार्य का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान ढोगा पूजन किया गया। नवनिर्मित किसान कैंटीन का भी उद्घाटन किया गया। इसके बाद मिल परिसर स्थित शिव मंदिर में अतिथियों द्वारा विशेष पूजन-अर्चना की गई। संवाद

किसानों से ताजा व स्वच्छ गन्ना आपूर्ति की अपील
मिल के सचिव और प्रधान प्रबंधक मनी अरोड़ा ने भारी संख्या में पहुंचे किसानों और अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि मिल समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अपील की कि गन्ने की स्वच्छ और ताजी पेड़ी की आपूर्ति सत्र की शुरुआत से ही सुनिश्चित करें, ताकि पेराई कार्य निरंतर और सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें