फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबंगों ने किया परेशान, 25 साल से रहे दंपती ने छोड़ा घर

विज्ञापन
उसहैत में पलायन के बाद खाली पड़ी दुकान।स्रोत:वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत निवासी एक छेड़खानी पीड़िता व उसके पति ने दबंगों से परेशान होकर मंगलवार शाम घर छोड़ दिया। बुधवार को पीड़ित दंपती ने बरेली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। आईजी के आदेश पर उसहैत पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि दंपती के ब्यूटी पार्लर में ग्राहक नहीं आ रहे थे। इससे वह यहां से दुकान का सामान भर कर ले गए हैं।
विज्ञापन

उसहैत कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन पोषण करती है। चार जुलाई को कस्बे का मिलन गुप्ता उनकी दुकान पर आया। उसने मसाज कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ छेड़खानी की। इसके बाद मिलन ने अपने परिवार के लोगों को बुलाया और बदसलूकी दी। विरोध करने पर मारपीट की। उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसके पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस की कार्रवाई न होने पर मिलन गुप्ता, उसका भाई मुकेश गुप्ता व परिवार के लोग उन्हें देख लेने की धमकी देने लगे। आए दिन उनपर तंज कसते है।
आरोप है कि आरोपियों की पुलिस से सांठगांठ हैँ। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार दोपहर आरोपियों ने उसे कस्बा छोड़ने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे दंपती दहशत में आ गए। वह यहां पर 25 साल से रह रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने मंगलवार की शाम को घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

वह जब मकान व दुकान का सामान लोडर में भर रहे थे, तभी मिलन गुप्ता आ गया और धमकी दी। पीड़ित दंपती अपने बच्चों के साथ कस्बे से चले गए। बुधवार को वह बरेली पहुंचे। वहां आईजी को आरोपियों के खिलाफ शिकायत सौंपी। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मिलन व मुकेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


- उसहैत पुलिस की जांच में छेड़खानी के आरोप निराधार साबित हुए थे। दोनों पक्षों में मारपीट का मामला था। उस दौरान दोनों पक्षों के एक-एक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। अब तहरीर मिलने पर सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो भी आरोप है। उनकी जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. देवेंद्र सिंह, सीओ उझानी

उसहैत में पलायन के बाद खाली पड़ी दुकान।स्रोत:वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें