फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
घायल दंपति दयाराम-जलधारा। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वनबेहटा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव वनबेहटा निवासी दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के कुछ लोग उनके बेटे अंकित कुमार के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर जब वह और उनकी पत्नी जलधारा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे, तभी हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दयाराम और उनकी पत्नी जलधारा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
दयाराम के बेटे अंकित कुमार का आरोप है कि गांव के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बाद में उनके माता-पिता पर भी हमला कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें