फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सेना की नौकरी दिलाने के नाम पर 90 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव डुमैरा निवासी राजकुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि मूसाझाग क्षेत्र के गांव सिताबनगर निवासी मोहम्मद नवी से उसकी पुरानी दोस्ती थी। उसने मोहम्मद नवी से रोजगार दिलाने की बात कही। जिस पर मोहम्मद नवी ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 90 हजार रुपये ले लिए।

युवक का कहना है कि आरोपियों ने उससे ऑनलाइन 36,500 और 53 हजार रुपये नकद लेकर उसका फर्जी मेडीकल कराया। कुछ दिन बाद जब उसने आरोपी से नौकरी के बारे में पूछा तो उसने कुछ दस्तावेज लेकर उसे लद्दाख बुलाया। वहां पुन: फर्जी मेडीकल कराने के बाद उसे जिला कारु भेज दिया। नौकरी के नाम पर उसे तीन दिन इधर-उधर भटकाया जाता रहा। जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। युवक का कहना है कि आरोपी रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



युवक के बैंक खाते से 12 हजार निकाले



बदायूं। सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी ईशान अली के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 12000 रुपये बिना ओटीपी पूछे व्हाट्सएप के जरिये निकाल लिए। ईशान अली ने बताया उनका खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा में है। बीती रात उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक लिंक आया। उन्होंने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी ही देर बाद 12000 रुपये कटने का मेसेज आ गया। ये देख पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें