फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और हाथ में लाइटर लेकर पहुंचे दंपती, हंगामा

Sat, 25 May 2024 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा कस्बे में पेट्रोल डालकर जाते दंपती। वीडियो स्क्रीन शॉट
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा कस्बे में शुक्रवार की दोपहर को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम कस्बे में भूमि विवाद में नापजोख करने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान जमकर हंगामा हो गया। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर एक दंपती मौके पर पहुंचे। दोनों के हाथ में लाइटर था। दोनों कह रहे थे कि आग लगा लेंगे। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने उनके हाथ से लाइटर छीना। मौके से महिला के पति और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों शांतिभंग में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बे में पिछले कई दिन से नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खां के भांजे सलीम खां और मुन्नन खां के बीच विवाद चल रहा है। सलीम खां अपने घर का पुराना दरवाजा तोड़कर नया दरवाजा लगवा रहे हैं। मुन्नन खां इसका विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया था। दरवाजा आगे बढ़ाकर लगाने की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार और पांच लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एसओ वेदपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने जगह की नपत करवाकर उसको चिह्नित कर दिया और सलीम खां से दरवाजा लगाने को कहा। इसी दौरान मुन्नन खां के दामाद इंतसार खां अपनी पत्नी के साथ अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आए। वह आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगे। इससे हंगामे भरा माहौल बन गया। कुछ पुलिस कर्मियों ने इंतसार को पकड़ा तो महिला पुलिस ने उनकी पत्नी को पकड़कर लाइटर छीना। इसके बाद पुलिस ने इंतसार और दूसरे पक्ष के सलीम खां को हिरासत में ले लिया। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि इसमें दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन



युवक बोला- हमारी जगह में कब्जा हो रहा है...आग लगा लो
फैजगंज बेहटा कस्बे में जब दंपती, ज्वलनशील पदार्थ डालकर घर से उस स्थान की ओर जा रहे थे जहां पुलिस और प्रशासन की टीम थी। तब एक युवक उनका वीडियो बना रहा था। जो उनके परिवार का ही लग रहा है। युवक बार-बार वीडियो में कहा रहा था, हमारी जगह में जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। वह अपनी जगह में अवैध कब्जा नहीं होने देंगे। आग लगा लो, आग लगा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें