फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेेतृत्व में देश नित नए आयाम छू रहा : संघमित्रा

Sun, 18 Jun 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दहगवां में कार्यक्रम को संबोधित करतीं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने लाभार्थियों से संवाद कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मोदी के नेतृत्व में देश नित नए आयाम छू रहा है। बदायूं लोकसभा में प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना से 37,570 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। कोरोना से अनेक देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई, लेकिन भारत ने कोरोना को परास्त कर दिया। यह प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच का परिणाम है। वह नये भारत के निर्माता हैं।
सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा देश में गुंडागर्दी का खात्मा अगर किसी ने किया है तो वह मोदी और योगी हैं। आयुष्मान भारत योजना से प्रत्येक लाभार्थी को पांच लाख का मुफ्त इलाज मिल रहा है। सौभाग्य योजना से लाभान्वित लोगों के घरोंं में बिजली से उजाला हो रहा है। राशन वितरण, सामूहिक कन्या विवाह जैसी अनेकों योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा उर्फ शीकू, सुधीर श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, अबढर शर्मा, देवसिंह यादव, अनुराग दीक्षित आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें