बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को जिला योजना समिति के चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों ने अपने परचे दाखिल किए। जांच में सभी नामांकनपत्र सही पाए गए। अब 21 जून को नाम वापसी होगी।
डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जिले के 21 नगरीय निकायों में निर्वाचित 338 सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए पांच सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है। इनमें एक पद अनारक्षित वर्ग, दो पद अनारक्षित वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित जाति और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। मतदान 25 जून को सुबह आठ से तीन बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव में कुल 339 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।