दातागंज में चल रहा आईटीआई कक्ष का निर्माण कार्य। संवाद
बदायूं। जिले में निर्माणाधीन चार राजकीय आईटीआई का निर्माण कार्य तेज हो गया है। कार्य जुलाई तक पूरा करने के निर्देश थे, लेकिन सितंबर तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दातागंज, दहगवां, बिसौली, कादरचौक में आधुनिक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। चारों संस्थानों में बनने वाली सुविधाओं पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आ रही है। उप्र प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) निर्माण करा रहा है। विभाग के अनुसार सितंबर के अंत तक काम पूरा करा लिया जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय का कहना है कि आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्ष बनने से आईटीआई में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को बेहतर वातावरण और उन्नत संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। यह इस माह के अंत तक पूरी होने की संभावना है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद में हैंडओवर लिया जाएगा।