बिसौली की नूरी इलाही कालोनी में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने और फिर धमकाने के मामले में पीड़ित लोग कांग्रेस नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उत्पीड़न करके धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
मोहल्ले के आलम, मोहम्मद हनीफ, बेगम, परवेज, शोएब आदि ने बताया कि बताया मोहल्ले में रह रहे भूरा, बब्लू, शानू, भोले आदि ने उनके घरों में घुसकर मारपीट और तोडफ़ोड़ की है। मोहम्मद हनीफ के सिर में वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अब ये लोग उनको धमका रहे हैं।
पीड़ित पक्ष को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह, शेखर साहू, नगराध्यक्ष नरेश गुप्ता, सुरेश राठौर, पवन गौतम एसएसपी कार्यालय गए। कांग्रेसियों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई
भारतीय जनता पार्टी अलपसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि कानून व्यवस्था, विकास और सुविधाएं देने में ये सरकार विफल रही है। आने वाले समय में भाजपा का परचम लहराएगा। जिलाध्यक्ष डा. मसरूर खान ने रमजान के माह में 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग उठाई। बैठक में जिला मंत्री मो. याकूब अब्बासी, मुजफ्फर हुसैन, अतीक अहमद, राहुल, मेघनाथ पाली, शहरयार खां, सरफराज खां आदि मौजूद रहे।