फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज बस में 150 के टिकट पर बरेली से बदायूं पहुंचा खरगोश, हैरान करने वाला है ये मामला

Sun, 23 Jun 2024 11:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रोडवेज की बसों में यात्रियों से पैसे लेकर सामान ढोने के मामले तो आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार अजब मामला सामने आया है। रोडवेज बस में एक खरगोश 150 रुपये के टिकट पर बरेली से बदायूं पहुंचा। 
विज्ञापन
रोडवेज बस में खरगोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं में अजब मामला सामने आया है। बरेली-बदायूं हाईवे पर यात्रा के दौरान रोडवेज बस के परिचालक ने खरगोश के दो टिकट काट दिए। बस में सफर कर रहे किसी यात्री ने खरगोश के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक व्यक्ति बरेली डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर बदायूं आ रहा था। साथ में उसका कुछ सामान भी था और पिंजरे में खरगोश था। रोडवेज बस के परिचालक ने खरगोश के 75-75 रुपये के टिकट काट दिए। एक टिकट उसके मालिक का काटा। 

बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिचालक ने सामान समेत उससे 450 रुपये वसूले। इस संबंध में यात्री ने तो कोई शिकायत नहीं की, लेकिन नजदीक में बैठे लोगों ने खरगोश का फोटो और मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रोडवेज के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें