फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंधी के 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति फेल, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
रहेड़िया क्षेत्र में खेत में गिरा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 72 घंटे की अवधि में दूसरी बार आंधी आ गई। बुधवार रात नौ बजे आंधी आई थी। अब शनिवार दोपहर 12 बजे आई। कादरचौक, उसहैत, इस्लामनगर, बदायूं शहर में दोपहर 12 बजे आई आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी रुकने के बाद अधिकतर इलाकों में आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन कई इलाकों में आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। आंधी से एक लाख अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति शनिवार को दिन में प्रभावित रही।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई है। नलकूपों की बिजली लाइनें बुधवार रात नौ बजे से टूटी पड़ी हैं। शनिवार रात नौ बजे 72 घंटे पूरे हो गए, अब तक नलकूपों की आपूर्ति ठप है। धान की पौध सूखने का खतरा है। फसलों की सिंचाईं पर संकट है। यह स्थिति तब है जब मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने आंधी बंद होने के बाद लाइनें ठीक करने और आपूर्ति सुचारू करने के आदेश दिए हैं।
बिनावर के टिटौली गांव में बुधवार की रात से बिजली नहीं है। शनिवार को चौथा दिन गर्मी में बुरी हालत में कटा। गांव के निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की बैट्री का इस्तेमाल इन्वर्टर के लिए किया। तब मोबाइल चार्ज हो सका। उन्होंने लाइनमैन से सुबह दस बजे बातचीत की, तब आश्वासन मिला कि शाम तक बिजली आएगी, लेकिन नहीं आई।
विज्ञापन

दबतोरी के कृषक सत्यपाल मिश्रा ने बताया कि बुधवार को बिजली लाइन पर आम का पेड़ टूटकर गिर गया था, जिसे आज तक नहीं हटाया गया है। न ही विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू की गई है। धान की नर्सरी सूख रही है। वहीं दबतोरी के अवर अभियंता मनोज कुमार भारद्वाज ने बताया कि लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने की कोई जानकारी नहीं मिली है, दिखवाने के बाद ही बता पाएंगे लाइन कब तक चालू हो पाएगी। कादरचौक में खंभा टूटने के बाद से 35 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता परेशान हैं।

डीजल इंजन लगाकर पौध बचा रहे किसान
दबतोरी। आसफपुर विद्युत उप केंद्र के करेंगी कृषि फीडर की बिजली लाइन पर दबतोरी के पास बुधवार को रात नौ बजे आई आंधी में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी। लाइन से पेड़ की डाल को अभियंता 72 घंटे बाद भी नहीं हटवा सके। आपूर्ति ठप है। सरकारी नलकूप संख्या 185 के साथ बीस से अधिक निजी नलकूपों चल नहीं पा रहे हैं और सिंचाई पर संकट है। धान की नर्सरी सूखने का खतरा है। किसान डीजल इंजन लगाकर सिंचाई कर रहे हैं। संवाद

72 घंटे बाद भी खेतों में टूटे पड़े हैं तार, 70 नलकूप ठप

सैदपुर। विद्युत उपकेंद्र के अमरोली फीडर के ग्राम तालिबनगर , लखनपुरा, वीरमपुर की आपूर्ति 65 घंटे के बाद शनिवार को आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन सैदपुर समेत 18 गांवों के करीब 400 नलकूपों में 70 नलकूपों की आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। नलकूप न चल पाने की वजह बिजली लाइन के तार बुधवार को रात से मक्का के खेतों में टूटे हुए पड़े हैं। अमरौली, लखनपुरा, तालिबनगर, लहरालाड़पुर, हतरा क्षेत्र खंबे भी टूटे हुए हैं और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। जेई रामस्वरूप ने बताया अभी गांव और कस्बे की घरों की आपूर्ति सुचारू हुई है। नलकूपों की लाइन मंगलवार तक ठीक हो सकेगी। संवाद

रहेड़िया और सहावरखेड़ा में 72 घंटे से बिजली गुल
रहेड़िया। बुधवार को रात आंधी के बाद रहेड़िया में एक खंभा मौर्या बस्ती की ओर टूट गया था। अब तक बदला नहीं गया जिससे 95 घरों की आपूर्ति ठप है। सहावरखेड़ा गांव के एक हिस्से में 50 से अधिक घरों की बिजली आंधी के बाद से बंद है। लाइनों को ठीक करने का दावा कर रहे अभियंताओं और लाइनमैन से ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो रही है। संवाद


हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन से दिनभर ठप रही आपूर्ति

फैजगंज बेहटा। नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन होने से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रही। दो हजार कनेक्शन धारकों को भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति नहीं मिल सकी। थोड़ी बरसात में जर्जर लाइन में ब्रेकडाउन होने से कस्बा समेत समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हो रहे हैं। संवाद


लाइनमैन से बात की, लेकिन लाइन ठीक नहीं हुई, गर्मी में रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। आपूर्ति कब मिलेगी। इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। - सुरेश पाल, रहेड़िया


इन्वर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल रहे। गांव में लगे हैंडपंप से पानी ले रहे हैं। एक खंभा बदल देते तो 95 परिवार 72 घंटे से अंधेरे में न होते। - ओम सिंह, रहेड़िया

रहेड़िया क्षेत्र में खेत में गिरा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद

रहेड़िया क्षेत्र में खेत में गिरा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद

रहेड़िया क्षेत्र में खेत में गिरा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें