फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामुदायिक शौचालय पर एक साल से लटका है ताला

विज्ञापन
लौहरपुरा गांव की पानी और कीचड़ से भरी सड़क।-संवाद
विज्ञापन
जरीफनगर। क्षेत्र के गांव लौहरपुरा मजरा गुड़रिया में करीब एक साल से सामुदायिक शौचालय पर ताले लगे हुए हैं। मजबूरन महिलाओं, बच्चों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इसके अलावा गंदगी और जलभराव की समस्या से भी लोगों का जीना मुहाल है। शिकायत के बाद भी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड दहगवां के गांव लौहरपुरा मजरा गुड़रिया में सड़कें बदहाल हैं। नाले-नालियां न बनने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। सड़कों पर फैली गंदगी से लोग परेशान हैं, इन्हीं सड़कों से गुजरना उनकी मजबूरी बन गई है। गांव से निकलने वाले मार्ग से समसपुर फत्ता, गिरधरपुर, दानपुर होते हुए पिनौनी, इस्लामनगर को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव वालों का आरोप है कि प्रधान और सचिव गांव के विकास की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो सुविधाएं शासन की ओर से दी गईं हैं, उनका भी सदुपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कहा
सार्वजनिक शौचालय एक साल से बंद है। कोई सफाई कर्मी यहां तैनात नहीं किया गया है। सामुदायिक शौचालय बंद होने के कारण गांव के लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं।
-हरवीर

प्रधान व सचिव को कई बार लिखित में गांव की समस्या से अवगत कराया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गांव में गंदगी और जलभराव से सभी परेशान हैं।
- रामनिवास


गांव वाले जो समस्या बताते हैं, उनका समाधान किया जाता है। जिला प्रशासन भी गांव की उपेक्षा करता है। रही शौचालय की बात तो गांव वाले उसमें जाना ही नहीं चाहते। कीड़े-मकौड़े, सांप आदि से डरते हैं। इसलिए उसे बंद करा दिया गया है। सचिव समस्या ऊपर रखें तो गांव का विकास हो। वह अपने प्रयास में कभी पीछे नहीं हैं।
-पूनम सिंह, ग्राम प्रधान, लौहरपुरा

लौहरपुरा गांव की पानी और कीचड़ से भरी सड़क।-संवाद

लौहरपुरा गांव की पानी और कीचड़ से भरी सड़क।-संवाद

लौहरपुरा गांव की पानी और कीचड़ से भरी सड़क।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें