फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कमिश्नर ने कलक्ट्रेट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
क​लक्ट्रेट में कार्यालयों का निरीक्षण करते कमिश्नर साथ में डीएम। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
बदायूं। कमिश्नर बरेली मंडल भूपेंद्र एस. चौधरी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखों का डिजिटलीकरण कराए जाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं, जिससे रिकॉर्ड प्रबंधन अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बन सके।
उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, बल्कि पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। विभिन्न विभागों के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों के भुगतान की स्थिति की जानकारी भी ली। संबंधित कार्मिकों ने बताया कि सेवानिवृत्ति देयों अथवा एसीपी से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय ने भी अभिलेखों के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मंडलायुक्त जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें