फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शारीरिक शिक्षा के पेपर में भेज दिए शिक्षाशास्त्र के प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा में बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी ने शारीरिक शिक्षा के पेपर में शिक्षाशास्त्र तो शिक्षाशास्त्र के पेपर में शारीरिक शिक्षा के प्रश्न पत्र भेज दिए। इस कारण करीब एक घंटा से अधिक परीक्षा बाधित रही।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं के शिक्षाशास्त्र और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा देने समय से पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें प्रश्नपत्र दिया गया, जिसमें उन्हें अपने विषय के प्रश्न न दिखाई देने पर उन्होंने कक्ष निरीक्षक को बताया। धीरे-धीरे पता चला कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे पेपर बदले हुए हैं।
कुछ महाविद्यालयों में दो विषयों के छात्र-छात्राओं के सेंटर होने पर यूनिवर्सिटी के निर्देश पर प्रश्न पत्र बदलकर परीक्षा कराई गई। जिन विद्यालयों में एक सेंटर था वहां पर यूनिवर्सिटी की ओर से दूसरे प्रश्न पत्र भेजे गए तब कहीं जाकर परीक्षा शुरू हो सकी। इसके कारण करीब एक घंटा से अधिक परीक्षा बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें