फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसके कॉलेज ने चैंपियन बन कायम की बादशाहत

Thu, 05 Nov 2015 07:59 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह का पुलिस लाइंस ग्राउंड पर गुरुवार को समापन हो गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एसके इंटर कॉलेज ने लगातार 12वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनकर अपनी बादशाहत को कायम रखा। वहीं बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना।
सीनियर वर्ग (बालक) और जूनियर वर्ग (बालक) में एसके इंटर कॉलेज चैंपियन रहा। सीनियर वर्ग (बालिका) और जूनियर वर्ग (बालिका) में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज चैंपियन रहा। सब जूनियर वर्ग (बालक) में संतोष कुमार मेमोरियल कॉलेज और सब जूनियर वर्ग (बालिका) में भदवार गल्र्स इंटर कॉलेज चैंपियन रहा। व्यक्तिगत सीनियर वर्ग (बालक) में तालिब अली, जूनियर (बालक) में कमलकिशोर और सब जूनियर (बालक) में मुहम्मद जुनैद चैंपियन रहे। विजयी टीमों को प्रभारी डीएम अशोक श्रीवास्तव ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को 400 मीटर रिले रेस, सामूहिक मार्च पास्ट, विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान छात्रों ने बाइक से स्टंट और मुंह से आग जलाने का स्टंट किया। समापन समारोह की अध्यक्षता डीआईओएस वीना यादव ने की।
प्रतियोगिताओं के समापन पर विजयी टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायकों की भूमिका अजय पटेल, सुधाकर शर्मा, दीपेश पाल, रोहित जेम्स, देवेंद्र सिंह, रामदेव, सुधीर कुमार, अनूप सिंह, वरुण प्रताप सिंह, अहिलकार सिंह, ईशदत्त यादव, दिवाकर, देवांश सक्सेना, दयाराम आदि शामिल रहे।
प्रमाण पत्र वितरण दीपक सक्सेना, ब्रजेंद्र कुमार, विवेक जौहरी, कविता रस्तोगी, हेमलता मेहता और गीतांजलि ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण प्रदीप सक्सेना, लटूरीलाल नेमचंद, सुनील दीक्षित ने किया। प्राथमिक चिकित्सा अजीत सिंह चंदेल, अनुशासन राजेश गुप्ता, राजीव प्रकाश राज, कमलकांत, अनिल सिंह, भोजन वितरण व्यवस्था रामनिवास, सुरेश सिंह, राजेंद्र कुमार ने देखी। विजय गौतम के सानिध्य में एनसीसी कैडेट्स ने सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था देखी।
कार्यक्रम में उदघोषक रमेश सिंह, सुभाष चंद्र मिनोचा, डॉ. संदीप भारती रहे। बैंड व्यवस्था विवेक सक्सेना और संास्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था विष्णु गोपाल ने की। मीडिया प्रभारी तेजपाल सिंह, विवेक जौहरी, विवेक तोमर और खेलकूद व्यवस्था जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव ने की। समापन पर रैली संयोजक डॉ. योगेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन और मीडिया का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

------
क्रीड़ा रैली में अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
बदायूं। आजाद हिंद वाहिनी छात्र संगठन के छात्रों की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसमें जिला संयोजक षटवदन शंखधार ने डीआईओएस और रैली संयोजक पर मिलीभगत करके घोटाला करने का आरोप लगाया। कहा कि बच्चों के खाने-पीने और प्राथमिक चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। साथ ही ट्रैक पर सफाई तक नहीं कराई गई।  जिला मंत्री राघवेंद्र पटेल ने कहाथ कि रैली की आय-व्यय का आरटीई के तहत ब्यौरा लिया जाएगा। इस मौके पर अरविंद वर्मा, सुनील, महेंद्र, राहुल, पवन शंखधार, नीरज वर्मा, सत्येंद्र राठौर मौजूद रहे।य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें