गोपाष्टमी के पावन पर्व पर 19 नवंबर को दातागंज रोड स्थित श्रीमद् ब्रहमदत्त गोशाला में गो महोत्सव और गौ पूजन कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक स्टेशन रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में हुई।
समिति के उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि गोपाष्टमी पर 19 नवंबर को हरिद्वार से संत अंबरीश महाराज यहां आकर गौपूजन करवाएंगे। समाजसेवी राहुल चौबे ने बताया स्कूली बच्चों द्वारा गौ महिमा के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हम सबको प्रचार-प्रसार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि जिससे घर-घर से सभी सदस्य गौपूजन रव हवन में सहभागिता कर सकें। संचालन का दायित्व रवींद्र मोहन सक्सेना को सौंपा गया। अजय कुमार मिश्र, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नरेश शंखधार ने यज्ञ की वेदियों की व्यवस्था के लिए शांतिकुंज परिवार से संपर्क करने का सुझाव दिया।
संयोजक सचिन भारद्वाज ने बताया कि 108 यजमान दंपतियों की सूची तैयार की जा रही है। गौ पूजन के बाद भंडारा किया जाएगा। कार्यालय प्रभारी उत्कर्ष ने बताया कि गौ महोत्सव के दौरान विगत वर्ष का पूर्ण आय-व्यय का ब्योरा भी मंच के माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोगियों को गौसेवक सम्मान से नवाजा जाएगा।
बैठक में रक्षपाल गुप्ता, नितिन शर्मा, बालकृष्ण, दीपक रस्तोगी, सुमित मिश्रा, संतोष पटेल, संजीव वैश्य, विश्व प्रकाश मौजूद रहे। संचालन राजकुमार सिंह सेंगर ने किया।