फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फिर लौटी ठंड, सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
कृ​षि वैज्ञानिक मनीष कुमार।
विज्ञापन
बदायूं। लगातार पांच दिन तक खिली धूप और सर्दी से राहत के बाद शुक्रवार को जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। सुबह से ही घने काले बादल छाए रहे। तेज रफ्तार से चली सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दिनभर धूप नहीं निकल सकी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।
विज्ञापन

शाम करीब तीन बजे शहर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अचानक बदले मौसम से बाजारों, सड़कों और ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर और तेज हो गया। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने की आशंका बनी हुई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन



हल्की तो कहीं हुई तेज बारिश

जिले में शुक्रवार शाम को शहर में हल्की बारिश से मौसम सर्द हो गया। इसके अलावा जिले में बिल्सी, बिसौली समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादल छाने व सर्द हवाओं के चलने से अभी आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई जा रही है।


बारिश से सरसों को पहुंची क्षति, गेहूं-चने को फायदा
- ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का अंदेशा बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच शुक्रवार पूरे दिन काले बादल मंडराते रहे। अधिकतर स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई, जिससे सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश भी संभव है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश पहले से ही तेज बारिश और ओलावृष्टि के अलर्ट मोड पर है। सरसों की फसल पकने के कगार पर है। ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश या फिर ओलावृष्टि से सरसों को ज्यादा नुकसान होगा। आलू को भी नुकसान हो सकता है। आलू में कंद बढ़वार की ओर है। बारिश से गेहूं और चना की फसल को फायदा पहुंचा है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सिंह कहते हैं कि ओलावृष्टि गेहूं समेत सब्जी फसलों के लिए खतरनाक साबित होगी। आलू की फसल में बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था करने से कंद के सड़ने का अंदेशा कम रहेगा। बता दें कि सब्जी फसल उत्पादक भी मौसम के मौजूदा मिजाज से परेशान हैं। किसान गंगा सिंह ने बताया कि शिमला मिर्च, गोभी, बैंगन और लौकी पर ओलों की मार पड़ी तो सब्जियां दागी हो जाएंगी।





बरसात के बाद जलभराव से लोग परेशान



बिल्सी। शुक्रवार को हुई बारिश के चलते मोहल्ला संख्या पांच और एक समेत कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। संवाद

कृषि वैज्ञानिक मनीष कुमार।

कृषि वैज्ञानिक मनीष कुमार।

कृषि वैज्ञानिक मनीष कुमार।

कृषि वैज्ञानिक मनीष कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें