बदायूं। शीतलहर ने गलन बढ़ा रखी है। मंगलवार को दिनभर गलन की स्थिति रही। सुबह करीब नौ बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम तो रात में शून्य हो गई। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। वहीं, ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
करीब एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट होने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। बीते मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई थी। भीषण कोहरे की वजह से शहर में दृश्यता 10 मीटर से कम रही। वहीं, हाईवे पर दृश्यता 6 से 7 मीटर तक ही रही। दफ्तरों के लिए लोग ठिठुरते हुए गए। दिन भर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
दोपहर डेढ़ बजे के करीब सूर्य के दर्शन तो हुए, लेकिन सर्द हवा के आगे वह बेअसर रहे। शाम साढ़े पांच बजे से फिर धुंध सी छाने लगी। मंगलवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आई, लेकिन न्यूनतम पारा एक डिग्री गिर गया। इससे रातें ठंडी हो रहीं हैं।
रोडवेज बसों के साथ ही ट्रेनें भी रहीं लेट
घने कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। कोहरे की वजह से कासगंज बरेली, टनकपुर-कासगंज समेत अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं। वहीं रोडवेज की बसें रात नौ बजे के बाद स्टैंड पर खड़ी करा दी गईं। सुबह काे उनको संचालन किया गया।
एक सप्ताह में ऐसे गिरा तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक अधिकतम पारा, न्यूनतम तापमान
08 दिसंबर 26 13
09 दिसंबर 24 12
10 दिसंबर 24 11
11 दिसंबर 24 10
12 दिसंबर 23 11
13 दिसंबर 23 12
14 दिसंबर 24 12
15 दिसंबर 24 12
शहर में अलाव और रैन बसेरे बनवाए गए
शीतलहर के बाद जिला प्रशासन की ओर से सभी नगर निकाय क्षेत्रों और तहसील क्षेत्रों में अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका की ओर से निर्धारित स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं, वहीं सदर तहसील की ओर से सात जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं। जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में रैन बसेरे के अलावा अलाव की व्यवस्था की गई है।
ठंड से बचाव के लिए नगर निकायों और तहसील प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम कराए गए हैं। चिह्नित स्थानों पर नियमित अलाव जलवाने और लगातार कंबल बांटने के निर्देश हैं। रैन बसेरों को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं। -अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
शहर के पटेल चौक से कोहरे में निकलते वाहन। संवाद- फोटो : udhampur news
शहर के पटेल चौक से कोहरे में निकलते वाहन। संवाद- फोटो : udhampur news