फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटर का अंकपत्र फर्जी होने पर लिपिक का डिमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नगर पालिका परिषद के लिपिक नफीस अहमद का इंटर का अंकपत्र फर्जी निकला, इस कारण उन्हें पदावनत (डिमोट) कर दिया गया है। साथ ही वेतन की रिकवरी भी होगी।
विज्ञापन

लिपिक नफीस अहमद पालिका में निलंबित चल रहे हैं। मृतक आश्रित नफीस की तैनाती अनुचर के रूप में हुई थी। आरोप है कि वर्ष-2012 में नफीस ने खुद को इंटर उत्तीर्ण बताकर पालिका में अपना अंकपत्र प्रस्तुत किया था। इसके बाद उनका प्रमोशन लिपिक पद पर हो गया था। अंक पत्र पर सवाल उठाते हुए नगर निवासी सिपट्टर सिंह सोलंकी ने विभागीय अफसरों से शिकायत की थी। जांच में इंटर का अंकपत्र फर्जी निकला। अंकपत्र का सत्यापन एटा जिले में भरतौली के दयानंद इंटर कॉलेज से कराया गया था।
ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी की ओर से नफीस को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि फर्जी अंकपत्र के आधार पर प्रमोशन प्राप्त कर लेना पालिका के नियमों के विरुद्ध है। उन्हें अनुचर के मूल पद पर पदानवत कर दिया गया है। वर्ष- 2012 से अब तक उन्होंने लिपिक पद का जो वेतन प्राप्त किया है, उसकी रिकवरी की जाएगी। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि जांच में फर्जीबाड़ा सामने आने पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें