फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर की गलियां होंगी चकाचक, कूड़ा उठाने को खरीदे गए 12 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर की गलियों में बड़ी कूड़ा गाड़ी न पहुंचने की वजह से वहां से कूड़ा उठाने में समस्या होती है। इस समस्या को खत्म करने के लिए नगर पालिका की ओर से 40.75 लाख की लागत से कूड़ा उठाने के लिए 12 वाहन खरीदे गए हैं। इन वाहनों को पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर की कई गलियां इतनी तंग हैं कि उनमें बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली व छोटी गाड़ियां नहीं जा पाती। इस वजह से कूड़ा उठाने में परेशानी होती है। इसके मद्देनजर 35 एचपी के दो ट्रैक्टर, 15 एचपी के चार ट्रैक्टर , चार ई-रिक्शा साथ ही तीन टन की दो ट्राॅली खरीदी गई हैं। सफाई कर्मचारियों को इन वाहनों की चाभी सौंप दी गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर की दो लाख की आबादी को इन वाहनों के संचालन से कूड़े के उठान में सहूलियत मिलेगी । शहर पहले से अधिक स्वच्छ रह सकेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जलकल अभियंता सतीश कुमार , अवर अभियंता सिविल कृष्ण गोपाल चन्द्रा, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें