फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से बदल रही तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अहम भूमिका निभा रही है। जिले में 321 महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की राह पकड़ी है। उद्योग विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2025-26 वित्तीय वर्ष में जिले की 389 महिलाओं के ऋण स्वीकृत हुए, वहीं 321 महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर दिया।
विज्ञापन




जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जिले में 2025-26 वित्तीय वर्ष में 1626 लोगों के ऋण स्वीकृत हुए थे। इसमें 1315 महिला और पुरुषों को ऋण का वितरण किया गया, जिसमें 321 महिलाएं शामिल थीं। ऋण के माध्यम से सबसे ज्यादा महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई, अचार-मसाला यूनिट, ब्यूटी पार्लर और हैंडीक्राफ्ट का कारोबार चुना।



उझानी की प्रीति ने बताया कि उन्हें इस योजना से 4,37,500 रुपये का ऋण मिला। उन्होंने बताया वह ब्यूटी पार्लर चलाकर अपनी आजीविका के साथ अन्य महिलाओं को भी सिखा रही हैं। शहर की इशिका सक्सेना ने बताया कि उन्होंने इस योजना से पांच लाख रुपये का ऋण लेकर हैंड ज्वैलरी का कारोबार शुरू किया है। इसके माध्यम से अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है। खैराती नगर की सीमा 1,25,000 रुपये का ऋण लेकर बुटीक शॉप खोली है, इसके माध्यम से वह अपनी आजीविका चला रही हैं।
विज्ञापन








प्रशिक्षण भी मिला



ऋण लेने वाली महिलाओं को आरसेटी और जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से 10 दिन का उद्यमिता प्रशिक्षण भी दिया गया। इससे उन्हें मार्केटिंग, हिसाब-किताब और ब्रांडिंग की जानकारी मिली।







ऋण लेने में आ रहीं चुनौतियां


कुछ महिलाओं ने बताया कि बैंक में फाइल पास कराने में समय लगता है। कागजी कार्रवाई पूरी करने में दिक्कत आती है। फिर भी ज्यादातर महिलाएं उत्साहित हैं। शहर की आरती का कहना है कि पहले घर खर्च के लिए पति पर निर्भर थीं, अब खुद 15-20 हजार महीना कमा रही हैं।







बिना गारंटी मिल रहा ऋण



जिला उपायुक्त उद्योग सचिन जैन ने बताया कि योजना में 21 से 40 वर्ष की महिलाओं को बिना गारंटी ऋण मिल रहा है। परियोजना की लागत का 10 फीसदी मार्जिन मनी अनुदान के रूप में सरकार देती है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल http://diupmsme.upsdc.gov.in पर हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 1600 युवा उद्यमी बनाने का लक्ष्य जिला को मिला है। इस योजना से न सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें