फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

Mon, 25 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे शिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले सोमवार को मंदिरों में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु 
सोमवार का व्रत धारण कर भोले के भक्तों ने किया याद 
 सावन का महीना शुरू होते हुए भोले के भक्त कांवर चढ़ाने के लिए निकल पड़ते हैं। सन्नाटे में डूबे रहने वाली सड़कों पर भोले के जयकारे सुनाई पड़ते है। सावन के पहले सोमवार को शहर के मंदिरों, शिवालयों एवं शिव मंदिरों में दिन भर बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दिए। मंदिरों में भीड़ ज्यादा होने की वजह से लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। 
सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, जल, अक्षत, मिष्ठान, पुष्प, गंगा जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। साथ ही कई स्थानों पर ठंडाई का प्रसाद वितरण किया गया। शिवलिंग के साथ भक्तों ने नंदी महाराज को भी जल एवं प्रसाद चढ़ाया। सावन के सोमवार का व्रत धारण करने वालों ने व्रत कथा, पढ़ने एवं सुनने के साथ शिव चालीसा का पाठ किया और आरती उतारी। मंदिरों में दीपक और धूपबत्ती जलाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। मंदिरों में बम-बम भोले, शिवशंकर भोले बाबा की जय आदि जयकारों से भक्तों में व्रत के दौरान भी उत्साह रहा। 
विज्ञापन

शहर में फर्रुखाबाद रोड पर सहस्त्रधाम गौरीशंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लग गई। तमाम भक्तों ने कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवर चढ़ाई। दिन भर मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ रही। इसके साथ ही शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, दरीबा मंदिर, नगला मंदिर समेत अन्य मंदिरों, देवालयों, शिवालयों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। 
-----
मंदिरों के बाहर लगी बेलपत्रों की दुकानें 
मंदिरों के बाहर, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूलों की दुकाने सुबह से सजी नजर आईं। 11 रुपये लेकर अपनी श्रद्धानुसार लोगों ने बेलपत्र और पुष्प आदि खरीदकर भोले को अर्पित किए। साथ ही लोगों ने श्रद्धानुसार प्रसाद अर्पित करके वितरित किया। 
-----
पंचामृत से किया अभिषेक
जरीफनगर। सभी कष्ट हरने वाले भगवान शिव के प्रिय माह सावन के प्रथम सोमवार को भक्तों ने जल पंचामृत, दूध से अभिषेक करें। साथ ही शिवपुराण, शिवचालीसा का पाठ भी किया गया। कस्बे के मंदिरों और शिवालयों के साथ क्षेत्र के गांवों में स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने भोले को प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना की। 
विज्ञापन

------
पटना देवकली मंदिर पर लगी भारी भीड़
उसावां। सावन मास के प्रथम सोमवार को नगर के साथ साथ समीपवर्ती ग्राम पटना देवकली के प्राचीन शिव मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह चार बजे से ही पटना देवकली के शिव मंदिर में लोगों ने पहुंचनकर पूजा अर्चना शुरू की, जो दोपहर तक जारी रही। कस्बे में स्थित मनकामेश्वर मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा चौक के शिव मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ रही।  लोगों को लाइन में लग कर पूजा अर्चना करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें