भारत सरकार की ओर से आई एसटीसी टीम सीएचसी का निरीक्षण करती हुई। संवाद
- फोटो : जलेसर रोड नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक परचून दुकान पर सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। दुकानदार स्रोत
बिल्सी। भारत सरकार की ओर से गठित एसटीसी टीम ने शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं, स्टाफ की तैनाती और स्वास्थ्य संसाधनों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और रिकॉर्ड संधारण की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की, जिसे भारत सरकार को भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आने वाले दिनों में अस्पताल में पाई गई कमियों को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सुनील शर्मा आदि मौजूद रह। संवाद