फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

विज्ञापन
हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर समेत सभी शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सुबह चार बजे के बाद सभी प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा अर्चना आरती कर कपाट खोल दिए गए थे। उसके बाद से बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ रही। बिसौली-सहसवान रोड स्थित सिद्ध बरौलिया मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। यहां मेले का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रद्धा के साथ शिवालयों में जलाभिषेक किया। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस की टीम मंदिरों के बाहर मौजूद रही।

शहर में दोपहर तक वाहनों की नो एंट्री
भीड़ को देखते हुए शहर में वाहनों के आवागमन पर दोपहर तक रोक लगा दी गई। पटेल चौक पर ही वाहनों को रोक दिया गया। पूजा-अर्चना करने के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रशासन के लोग भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन


कांवड़ शिविर का हुआ शुभारंभ

सैदपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर नगर पंचायत की ओर से बनाए गए कांवड़ शिविर का शुभारंभ विधायक आशुतोष मौर्या ने फीता काट कर किया। शिविर में कांवड़ियों को जलपान कराया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान, सज्जन खान, विद्याराम, वेदप्रकाश माहेश्वरी नगर पंचायत सदस्यों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद


तेहरा गांव के किशोरों ने उठाई 51 लीटर गंगा जल की कांवड़- राजस्थान के भरतपुर की महिलाओं ने भी उठाई कांवड़
संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। कांवड़ यात्रा के लिए भक्तों ने गजब का जोश नजर आया। महिलाओं और बच्चों ने भी कांवड़ यात्रा में भाग लिया। तेहरा गांव के किशोरों ने 51 लीटर गंगा जल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की।
कछला गंगा घाट से रविवार रात करीब नौ बजे तेहरा गांव के किशोरों ने कांवड़ यात्रा शुरू की। छठवीं के छात्र अंश और नौवीं के अभय की टोली ने 51 लीटर जल भरा। घाट से लेकर कछला तक उनके कदम कई बार रुके। इस बीच कांवड़ को कोई न कोई कंधा देता रहा। विमल ने बताया कि उनके गांव के पास ही बुर्राफरीदपुर में शिव मंदिर है। बताया कि वह तीसरी बार कांवड़ यात्रा पूरी करेंगे। बरामालदेव निवासी संजू समेत उसके दोस्तों ने भी सोमवार सुबह आठ बजे तक कांवड़ यात्रा पूरी कर ली। इसके अलावा रविवार शाम गंगाघाट से कासगंज की ओर राजस्थान की पांच महिलाओं कांवड़ यात्रा शुरू की। टोली में शामिल भरतपुर की सीमा, नंदनी और रेशमवती ने बताया कि वह सावन के तीसरे सोमवार को भरतपुर के ही भोले बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करेंगी।


गंगाघाट और हाईवे पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
रविवार शाम से सोमवार सुबह तक कछला गंगाघाट और बरेली- मथुरा हाईवे पर शिवभक्तों का सैलाब नजर आया। शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद घाट से कांवड़ यात्रा शुरू की। डीजे साउंड लगे वाहनों के पीछे थिरकते कांवड़ियों ने एक- दूसरे का हौसला भी बढ़ाया। रास्ते में सेवादारों ने उन्हें जलपान कराया गया। चाय और नाश्ता भी कराया।

कांवड़ियों का जाना हाल
बिनावर। बदायूं-मथुरा हाईवे स्थित बिनावर थाने पर पहुंचे अधिकारियों ने कछला से गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों को रोक कर उनका हाल जाना। इसके बाद पेयजल और फल वितरित किया। सभी ने हर हर महादेव के जयकारे लगाएं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कृष्णकांत सरोज, पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।

भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

बिल्सी। सावन के दूसरे सोमवार को हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी, नील कंठेश्वर महाराज, मनकामेश्वर महाराज, नव दुर्गा देवी, मां शीतला देवी आदि मंदिर में भक्तों ने पहुंच कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। संवाद

हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

हरप्रसाद मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें