फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैटरी चोर निकला चेयरमैन का ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। नगर पंचायत में बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बैटरी चोरी करने वाला और कोई नहीं, बल्कि नगर पंचायत चेयरमैन का ड्राइवर ही निकला।
विज्ञापन

नगर पंचायत परिसर से बैटरी चोरी की सूचना चेयरमैन नूरसवा बेगम के पुत्र जहीर अहमद ने थाना वजीरगंज पुलिस को दी गई थी। जांच के दौरान सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक वाहन में बैटरी रखते हुए साफ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पहले भी कई बार बैटरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया, जिसकी तलाश पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस ने नूरूल नवी पुत्र गुलाम मुस्तफा उर्फ मुन्ने अली को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया बैट्री चोरी की घटना में चोर को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें