बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी के 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है। इससे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्लैब समाप्त होने से 90 प्रतिशत वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। व्यापारियों ने कहा कि इससे आने वाले त्योहार पर बाजार चमकेगा।
जीएसटी के 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले से व्यापारियों समेत आम आदमी को भी फायदा मिलेगा। अधिकतर वस्तुएं सस्ती होने से लोगों की जेब पर बोझ तो कम पड़ेगा, लेकिन बिक्री अधिक होने से शुल्क के रूप में सरकार की झोली भी खाली नहीं रहेगी। केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवाकर के स्लैब में जिस तरह का बदलाव किया है, उससे लोगों में खुशी भी इस बात का संकेत दे रही कि आने दिनों में त्योहार के सीजन में व्यापार भी बंपर होगा। छोटे और बड़े व्यापारियों को 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब खत्म किए जाने का सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। जिन वस्तुओं पर 28 प्रतिशत शुल्क का स्लैब था, वह घटकर अब 18 प्रतिशत रह जाएगा। इससे व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल है। आम लोगों को अधिकतर वस्तुएं सस्ते में मिलेगीं। व्यापार बढ़ने से सरकार को जीएसटी के रूप में राजस्व भी कम प्राप्त नहीं होगा।
क्या बोले व्यापारी
किसानों को भी होगा लाभ
जीएसटी दरों को कम होने से एग्रीकल्चर उपकरण सस्ते हो जाएंगे और इसका लाभ सीधे तौर पर किसानों को मिलेगा। उनके आय में वृद्धि होगी।
पवन जैन, इंजन विक्रेता, प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल
व्यापार मंडल कई कर चुका था मांग
व्यापार मंडल की ओर से कई बार जीएसटी दरों को कम करने की मांग की गई थी। केंद्र सरकार ने स्लैब खत्म किए जाने से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। इससे खपत बढ़ेगी और व्यापार में इजाफा होगा।
संजीव आहूजा, जिला महामंत्री, व्यापार मंडल
खुश होंगे व्यापारी
जीएसटी दरों में बदलाव किया जाना व्यापारी एवं आम जनता के हित में है। माना कि दरें कम होने से राजस्व पर बोझ पड़ेगा, लेकिन वस्तुएं सस्ती होने से खपत भी बढ़ेगी, इससे जनता और व्यापारी दोनों खुश होंगे। सर्वेश गुप्ता, आढ़ती
व्यापारी के हित में
जीएसटी दरों को कम किया जाना व्यापारी के हित में है, इससे उसे तकनीकी कारणों से उलझना नहीं पड़ेगा। हालांकि जीएसटी दरों में बदलाव किन-किन वस्तुओं पर होना है ,यह देखना अभी बाकी है। रोजाना की वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखा जाए था। दरों के बदलाव से इलेक्ट्रॉनिक और ऑटो मोबाइल जगत को भी फायदा होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।
नवनीत गुप्ता शोंटू, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश
नवनीत गुप्ता शोंटू, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश।- फोटो : मथुरा
नवनीत गुप्ता शोंटू, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश।- फोटो : मथुरा
नवनीत गुप्ता शोंटू, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश।- फोटो : मथुरा