फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोनों बहनों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। संदिग्ध हालात में दो सगी बहनों की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी जवार अली की 17 वर्षीय पुत्री मैरुल और 18 वर्षीय मैरीन उर्फ जीवा के बीच रविवार शाम को खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात पर भाई ने दोनों को डांट दिया। गुस्से में आकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।
सोमवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर, दोनों बहनों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। देर शाम दोनों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र नहीं मिला है। जांच कराई जा रही है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा रिपोर्ट आने क बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें