फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनती में गलती पड़ी भारी: बैंक से चार लाख रुपये निकालने आया ग्राहक, कैशियर ने दे दिए आठ लाख

Tue, 01 Aug 2023 12:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

एचडीएफसी बैंक की शाखा में एक ग्राहक चार लाख रुपये निकालने आया था, लेकिन कैशियर ने गलती से उसे आठ लाख रुपये दे दिए। जानकारी होने पर जब बैंक ने उसे कॉल की तो उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। कॉल काट दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में अजब मामला सामने आया है। शहर की एक बैंक के कैशियर ने चार लाख रुपये निकालने आए ग्राहक को गलती से आठ लाख रुपये दे दिए। शाम को जब उसने कैश चेक किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने संबंधित ग्राहक से रुपये लौटाने को कहा, लेकिन उसने ज्यादा रुपये लेकर आने से इनकार कर दिया। अब प्रबंधन ने ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मामला एचडीएफसी बैंक का है। बैंक की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मामला 24 जुलाई का है। इस बैंक में शाहजहांपु़र जिले के कस्बा कलान निवासी अजय बाबू गुप्ता का खाता है। कैशियर के अनुसार 24 जुलाई को अजय बाबू बैंक में चार लाख रुपये निकालने आए थे। उन्होंने धोखे से चार लाख रुपये की बजाय उन्हें आठ लाख रुपये दे दिए और वह रुपये लेकर फटाफट बैंक से चले गए।

ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: अखिलेश यादव बोले- बरेली में जिसने रोका दंगा, उसी अफसर को हटाया; भाजपा पर लगाया ये आरोप
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से चला पता 

कैशियर ने शाम को बैंक बंद करने से पहले जब अपना कैश चेक किया तो वह चार लाख रुपये कम देखकर हैरान रह गए। उन्होंने पूरा कैश मिलान कर लिया, लेकिन रुपये कम ही निकले। बाद में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पता चला कि चार लाख रुपये ज्यादा अजय के पास चले गए हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: नफरत मिटाने के लिए काम करेंगे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, पीस कमेटी की बैठकों पर जोर

बैंक प्रबंधन की ओर से अजय को कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कुछ सुनने की बजाय कॉल काट दी। बैंक प्रबंधन के अनुसार, ग्राहक के खाते में एक लाख रुपये हैं। बैंक ने उसके खाते पर होल्ड लगा दिया है। सिविल लाइंस में अजय बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें