दातागंज और जगत ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। विद्यालयों में वार्डेन ने स्काउट ध्वज फहराकर झंडारोहण किया। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरों के अन्य प्रशिक्षण दिए गए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कैंपफायर के दौरान लोकगीत, देशभक्ति गीत, हास्य व्यंग्य और लघुनाटिका प्रस्तुत कीं।
दातागंज स्कूल की वार्डेन माला चौहान ने कहा कि गाइड श्रेष्ठ शिक्षा पाकर अपने जीवन को सुदृढ़ बनाएं। जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश सिंह राठौर ने राष्ट्रध्वज, स्काउट ध्वज, स्काउटिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा और आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। शिक्षिका बीनापाल और आरती सोलंकी ने टोलियों का निर्माण कराया। इस दौरान रचना जौहरी, हिमानी दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
जगत के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को आंदोलन का इतिहास, ध्वज शिष्टाचार, राष्ट्रध्वज को फहराना, टोली निर्माण के अलावा प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। वार्डेन रेनू यादव ने छात्राएं श्रेष्ठताओं और उत्कृष्टताओं की सृजेता हैं। जिला टे्रनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने दलनायक, टोली नायकों की नियुक्त, टोली के उत्तरदायित्व, सैल्यूट, बांया हाथ मिलाना, वर्दी पहनने की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान आरती रानी, किरन राठौर, सृष्टि, धनदेवी, प्रीती, उत्तम, रावेंद्र, वैभव, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।