बदायूं। जून का बिजली का बिल 4.85 लाख उपभोक्ताओं को झटका देने वाला है। उपभोक्ताओं को जून के बिजली के बिल के साथ 10 फीसदी अतिरिक्त बिल चुकाना होगा। विद्युत निगम की ओर से यह राशि ईंधन अधिभार के रूप में होगी। अब उपभोक्ताओं को 1000 रुपये की जगह पर 1100 रुपये चुकाने होंगे।
लगातार डीजल-पेट्रोल के बढ़ते हुए दाम के बीच आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब उपभोक्ताओं को इस माह के बिल के मुकाबले जून का बिल 10 फीसदी अधिक जमा करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं का कहना है पहले ही देश में डीजल-पेट्रोल के दामों की वजह से काफी महंगाई बढ़ चुकी है, अब इसकी आंच में उपभोक्ताओं को बिजली महंगी मिलने लगेगी।
इससे आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है। इसपर सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर इस तरह से देश में महंगाई बढ़ती गई तो आम आदमी की काफी मुश्किलें हो जाएंगी।
-
फोटो- 7
बिजली का बिल पहले से ही ज्यादा आ रहा था, अब 10 फीसदी बिल बढ़ने से और दिक्कतें बढ़ेंगी, सरकार को आम आदमी के लिए बिल में राहत देनी चाहिए।
- हरिकिशन गौड़
फोटो- 4
आय का साधन तो सीमित है, लेकिन इस साल प्रत्येक वस्तु पर महंगाई बढ़ रही है, अब बिजली का महंगा होने के कारण और दिक्कतें बढ़ेंगी।
- मनीषा शर्मा
फोटो- 3
स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से ही अधिक आ रहा था, लेकिन अब 10 फीसदी बिल महंगा से मुश्किलें बढ़ती जाएंगी।
- सीतेश गुप्ता
-
ईंधन अधिभार के रूप में निगम की ओर से 10 फीसदी बढ़ोतरी की गई है, जो जून माह के बिल में जुड़ना शुरू हो जाएगा।
- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता