फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेश के भाई को उठा ले गई एसटीएफ

Sun, 19 Jun 2016 10:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर बाग के टॉप 20 खलनायकों में एक और बदायूं का निकला। मथुरा पुलिस ने इसकी तस्दीक कर ली है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया निवासी वीरेश यादव भी दो जून को जवाहर बाग में हुए उपद्रव में शामिल था। उसके खिलाफ मथुरा की सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। चंदन बोस और राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ का पूरा ध्यान वीरेश यादव की गिरफ्तारी पर है। शनिवार रात एसटीएफ ने गोपनीय तरीके से से रियोनइया में छापामारी कर वीरेश यादव के भाई रामऔतार यादव को हिरासत में लिया है। एसटीएफ उसको अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

मथुरा के जवाहर बाग में दो जून को कथित सत्याग्रहियों और पुलिस के बीच झड़प में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार शहीद हो गए थे। जवाहर बाग में कब्जा जमाए कथित सत्याग्रहियों के मुखिया रामवृक्ष यादव समेत 25 अन्य लोग भी मारे गए थे। हिंसा की इस वारदात में बदायूं का राकेश गुप्ता और वीरेश यादव भी शामिल था। पुलिस ने शुक्रवार को राकेश गुप्ता को उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। राकेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीरेश की लोकेशन भी ट्रेस कर ली है।
शनिवार रात एसटीएफ की टीम ने वीरेश यादव के पैतृक गांव रियोनइया में छापामारी कर वीरेश के भाई रामऔतार को हिरासत में ले लिया है। वीरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके दो भाई रामऔतार और कृष्णपाल यादव गांव में ही रहते हैं। पिता रामफल यादव की पहले ही मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

-----
तीन साल पहले छोड़ दिया था गांव
बदायूं। गांव और वीरेश के परिवार वालों की मानें तो वीरेश ने करीब तीन साल पहले गांव छोड़ दिया था। बाबा जय गुरुदेव से प्रभावित होने के बाद वह मथुरा में ही रह रहा था। वीरेश की शादी नहीं हुई थी। करीब पांच साल पहले वह एक महिला को खरीद कर लाया था। वह महिला उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी। उसके दो संतानें भी हैं। अब यह लोग कहां हैं यह किसी को नहीं पता। 
-----
वीरेश का भतीजा कांड के बाद से लापता
बदायूं। वीरेश यादव का भतीजा कर्रू यादव जवाहर बाग कांड के बाद से ही लापता है। रामऔतार का बेटे कर्रू की भी पुलिस को तलाश है। बताते हैं कि कर्रू का वीरेश के पास जवाहर बाग में आना जाना रहता था। दो जून को जवाहर बाग कांड के बाद से ही कर्रू लापता बताया जा रहा है। वह जेल में है या कहीं और इस बारे में पता  नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें