फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में अनुशासनहीन में नजर आए भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 19 Jun 2016 10:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
भाजपा के विकास पर्व अभियान जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता अनुशासनहीन नजर आए। कई बार मंच से लेकर पांडाल तक नारेबाजी के साथ आक्रोश और गुस्सा और खुद को श्रेष्ठ बताने की जंग के मैदान जैसी स्थिति नजर आई। मजबूरी में न सिर्फ पार्टी नेताओं बल्कि पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे। इससे भाजपा के तमाम पदाधिकारियों के चेहरे पर गुस्से और मजबूरी के संयुक्त भाव नजर आए। 
विज्ञापन

-----
फोटो-9 

रामसेवक पटेल की तख्तियां लहराती रहीं 
बदायूं। भाजपा के विकास पर्व अभियान में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह के समर्थक सर्वाधिक नजर आए। पटेल के समर्थन में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता रामसेवक पटेल लिखी हुई तख्तियों को हाथों में लेकर बार-बार जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इससे इसके साथ ही बैनर लिए कार्यकर्ता भी रामसेवक का समर्थन तेजी के साथ कर रहे थे। कई बार अन्य नेताओं को मंच पर भाषण देना तक मुश्किल हो गया। वहीं रामसेवक कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते रहे। वहीं अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को शांत रखने के लिए कहा, तब जाकर मंच पर नेताओं ने भाषण दे पाया। इससे पहले पटेल अपने काफिले के साथ बारिश के दौरान भीगते हुए मंच पर पहुंचे थे। 
------
फोटो-10, 11
नुकसान होने की बात पर भिड़े रामसेवक 
बदायूं। अशोक भारतीय के मंच पर भाषण देने के दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय और रामसेवक पटेल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस पर भारती ने मंच से कहा कि उन्हें मालूम है कि पटेल पार्टी के अच्छे नेता है, लेकिन इस तरह कार्यकर्ताओं का हंगामा उनका नुकसान करा सकता है। इसी बात पर कार्यकर्ता आक्रोशित होकर तेज नारेबाजी करने लगे, तो पटेल ने भारती को शांत रहने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष, पटेल और भारती तीनों लोगों में मंच पर जमकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ न जाए। इसलिए अन्य नेताओं ने मामले को निपटाया। 
विज्ञापन

-------
फोटो-08 
तलवार भेंट की तो फूलमालाओं से किया स्वागत 
बदायूं। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने तीनों अतिथियों का स्वागत तलवार भेंट करके किया। यादव ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि वह तलवार का प्रदेश से गुंडागर्दी दूर करने में करने का आह्वान किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने भी तलवार भेंट की। इससे पहले पूर्व एमएलसी करीब 125 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे थे। इससे पहले वागीश पाठक और क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
-----
इनकी रही मौजूदगी 
इस दौरान पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, दीपमाला गोयल, रवेंद्र प्रतान सिंह, राणा प्रताप सिंह, नेकपाल कश्यप, सुभाष गौड़, शारदेंदु पाठक, पीसी शर्मा, धीरज सक्सेना, राजेश्वर पटेल, शारदाकांत शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें