उझानी। दो दिन पहले बरेली-मथुरा हाईवे पर बाइक सवार ईंट-भट्ठा मालिक गौरव साहू की मौत रोडवेज की अनुबंधित बस की टक्कर से हुई थी। गौरव के पिता पंजाबी कॉलोनी निवासी जयप्रकाश साहू ने रोडवेज की अनुबंधित बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के मुताबिक- रोडवेज बस कासगंज की ओर से आ रही थी। उसी दौरान बस ने बाइक सवार उनके बेटे को रौंद दिया था। उन्होंने हादसे को लेकर बस के चालक की लापरवाही उजागर की है। वाहन को लेकर हादसे के बाद पसोपेश का माहौल बना हुआ था। जयप्रकाश ने हादसे के चश्मदीद दो लोगों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं।
बता दें कि 15 अगस्त की अपराह्न करीब एक बजे हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास हादसे में बाइक सवार गौरव की मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रोडवेज की अनुबंधित की तलाश शुरू कर दी है। बस के चालक के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटाने में लग गई है। संवाद