भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाएं जा रहे विधानसभा निर्वाचन के पुनरीक्षण को लेकर रविवार को विशेष पुनरीक्षण तिथि पर एसडीएम विधान जायसवाल ने मतदान बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें कई बूथ बंद मिले। साथ ही पदाभिहीत अधिकारी एवं बीएलओ गैरहाजिर मिले। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है।
एसडीएम पहले हैदलपुर स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंचे जहां पर बीएलओ रतनपाल मौजूद मिले और पदाभिहीत अधिकारी शशिबाला गैरहाजिर थीं। जहानाबाद मतदाता केंद्र पर बीएलओ वीरपाल सिंह, पदाभिहीत अधिकारी अंजू सिंह उपस्थित मिली। अंबियापुर स्थित प्राथमिक स्कूल पर मतदाता केंद्र बंद मिला। यहां पर बीएलओ प्रदीप कुमार, कृष्णपाल, पदाभिहीत अधिकारी फारुन अहमद, रामप्रसाद गैरहाजिर मिले। पिंडौल मतदाता केंद्र पर बीएलओ इस्तकार अली मौजूद मिले, बीएलओ राजेश गुप्ता और पदाभिहीत अधिकारी अरविंद कुमार गैरहाजिर मिले। गांव खैरी के बूथ पर बीएलओ ऊषा बेगम, खुशबू, उर्मिला देवी, ज्योति देवल उपस्थित मिले, वहीं पदाभिहीत अधिकारी रहमत उल्ला, अनुज सक्सेना गैरहाजिर मिले।
बढनौमी बूथ पर बीएलओ रामकुमार, सुभाष चंद्र उपस्थित एवं पदाभिहीत अधिकारी ओमप्रकाश गैरहाजिर मिले। अफजलपुर-छगनपुर बूथ बंद मिला। जहां पर तैनात बीएलओ राजेश शर्मा, पदाभिहीत अधिकारी हरीशंकर शर्मा गैरहाजिर मिले। बाद में एसडीएम को नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज के बूथ संख्या 91 पर बीएलओ नवीन कुमार, पदाभिहीत अधिकारी सुषमा सक्सेना गैरहाजिर थीं। उन्होंने बताया सभी पदाभिहीत अधिकारी एवं बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है।