फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटर काॅलेज के कार्यालय में फंदे पर लटका मिला संचालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। थानाक्षेत्र के गांव असधरमई में शनिवार दोपहर इंटर काॅलेज के कमरे में संचालक का शव फंदे पर लटका मिला। घर नहीं पहुंचने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए संचालक का शव फंदे से उतारकर घर ले गए। संचालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव असधरमई निवासी विनय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह सिंचाई विभाग में लिपिक हैं। उनके पिता के नाम से गांव में इंटर काॅलेज है। इंटर काॅलेज की देखदेख विनय कुमार के बेटे सचिन (26) करते थे। शनिवार दोपहर वह कालेज गए थे, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। इसके चलते सचिन का छोटा भाई गौरव उन्हें देखने काॅलेज गया। वहां कार्यालय में सचिन का शव प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। भाई की मौत से वह रोने बिलखने लगा। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। इसके बाद परिवार के लोग भी काॅलेज आ गए। परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए सचिन का शव फंदे से उतारकर घर ले गए। सचिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि इस घटना की थाना पर शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें