फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी का शव

विज्ञापन
राजेंद्र कुमार सागर। फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चित्रांश नगर के चांदमारी क्षेत्र में रविवार सुबह आम के पेड़ पर फंदे से जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी का शव लटका मिला। वह तड़के तीन बजे टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन

मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी राजेंद्र कुमार सागर (59) कन्नौज जिले में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनका वहां दो साल पहले ही ट्रांसफर हुआ था। बड़े बेटे रतनदीप सागर ने बताया कि वह शनिवार व रविवार के अवकाश होने के कारण 25 जुलाई को घर आए थे। घर में वह हंसी खुशी से रह रहे थे। तड़के करीब तीन बजे वह टहलने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। सुबह सात बजे करीब टहलने गए इलाके के लोगों ने चांदमारी क्षेत्र में मोहम्मद अहमद खान के खेत में आम के पेड़ पर उनका शव लटक देखा। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने उनकी पहचान कर परिजनों को बुलाया। परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।
बेटे का कहना था कि उनके साथ क्या हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। दोपहर को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि मृतक कन्नौज में तैनात थे। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए है।
विज्ञापन

31 जुलाई को होने वाले थे सेवानिवृत्त
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार सागर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। चार दिन पहले उनकी हुई मौत ने परिजनों को संदेह में डाल दिया है। उनके दो बेटा व एक बेटी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें