फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टेशन रोड पर नाले में मिला युवक का शव, शिनाख्त जारी

Fri, 12 Sep 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के स्टेशन रोड पर नाले में बुधवार की रात अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर गए पुलिसकर्मियों ने शव को निकालकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के वल्लभनगर कॉलोनी स्थित स्टेशन रोड पर लोगों ने नाले में युवक का शव देखा। इससे आसपास लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के साथ मौके पर गए इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने शव को निकलवाया उसकी तलाशी ली। मृतक की जेब से एक स्लोचन की पुड़िया बरामद हुई लेकिन ऐसा कोई कागज या पहचानपत्र नहीं मिला, जिससे शव की पहचान हो सके।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मरने वाले युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें