बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में बच्चों के विवाद की कहासुनी को लेकर सात सितंबर की शाम गांव के सत्येंद्र पुत्र मदनलाल और उनके पड़ोस में रहने वाले अरविंद, नीरज और अजेंद्र पुत्र जयपाल गालीगलौज कर झगड़ा करने लगे। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने सत्येंद्र से लात-घूसों और लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित सत्येंद्र की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी रितिक माहेश्वरी पुत्र धीरेंद्र माहेश्वरी नौ सितंबर की रात मोहल्ले के रहने वाले रामनिवास, रोहित देवल, मोहित देवल, राहुल देवल द्वारा उनके पिता के साथ पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर घर पर आकर गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने रितिक से लाठी-डंडों और लात घूंसों से मारपीट कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित रितिक की ओर से चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। संवाद