फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, दो दिन पहले बना था पिता

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में सोमवार दोपहर एक युवक का शव कमरे में कुंडे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक दो दिन पहले पिता बना था।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रवेश कुमार (25) मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार दोपहर प्रवेश कुमार का शव अपने ही कमरे में कुंडे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने जांच की। प्रवेश कुमार के भाई बड़े भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि बहू रीना एक माह पूर्व अपने मायके जरीफनगर के गांव दादरा गई है। उसने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। रविवार की रात प्रवेश ने पत्नी से फोन पर बातचीत भी की थी, लेकिन दोनों के बीच कोई कहासुनी की बात सामने नहीं आई थी। बिसौली कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए है। तहरीर पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें