फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छत से फेंकने वाले पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली के थाना भोजीपुरा के दोना प्रीतम राय गांव निवासी ज्योति सक्सेना ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसके बेटी सोनाली की शादी सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला चित्रांश नगर निवासी रूप चंद्र सक्सेना के बेटे मोहित सक्सेना के साथ पांच साल पहले की थी। कुछ दिन पहले सोनाली ने फिर एक बेटी को जन्म दिया। जिससे पति बौखला गया और सोनाली को प्रताड़ित करने लगा। रविवार दोपहर 12 बजे जब वह सोनाली को प्रताड़ित कर रहा था, तो उसने मायके में सूचना दी। सोनाली के भाई आ गए और फिर झगड़ा होने लगा। पति ने भाई के सामने ही सोनाली को छत से फेंक दिया। दोनों सालों पर ईंट व चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने पति मोहित, सास आशा देवी, ससुर रूपचंद सक्सेना व जेठ संगम सक्सेना, जेठानी पारुल, नन्द सरता व ननदोई अमित सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें