फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, मोहल्ले में दुर्गंध फैली तो पहुंची पुलिस

Sat, 01 Jun 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिसौली में छानबीन करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे की शिव कॉलोनी में शुक्रवार शाम 38 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू का शव उनके ही घर में फंदे से लटका मिला। अंदर से घर का दरवाजा बंद था। जब कॉलोनी में दुर्गंध फैली तो नजदीकी लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र तेजेंद्र पंजाबी घर में अकेले रहते थे। नजदीकी लोगों के मुताबिक जितेंद्र की दो बहनें हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पिछले साल पिता तेजेंद्र और चार साल मां की मृत्यु हो गई थी। वह दुर्गा जागरण में काम करके अपना पेट पाल रहे थे। मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्होंने जितेंद्र को बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर पानी भरते हुए देखा था।
उसके बाद से जितेंद्र दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार दोपहर के समय कॉलोनी में दुर्गंध फैलनी शुरू हुई तो लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में जितेंद्र का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने लोगों की मदद से शव उतरवाया। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया और मौके पर छानबीन कराई। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बहन ने की कॉल, बंद था मोबाइल
- जितेंद्र की बहन गीता ने शुक्रवार सुबह उन्हें कॉल की थी लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। इससे जितेंद्र से बात नहीं हो पाई। जितेंद्र अविवहित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें