सिलहरी। नवादा चौकी क्षेत्र की कृष्णा पार्क कॉलोनी में एक युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को दी। देर शाम तक परिजनों के न आने पर पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी।
कृष्णा पार्क निवासी आकाश यादव (25) के पिता वीरेंद्र यादव एवं मां की मौत हो चुकी है। आकाश यादव की दो बहनों की शादी हो चुकी है। इस वजह से आकाश घर पर अकेले रहते थे। शनिवार सुबह आकाश के किसी दोस्त ने उन्हें कॉल किया, लेकिन काफी देर तक जब आकाश ने कॉल रिसीव नहीं किया तो उनका दोस्त उन्हें देखने घर पहुंचा।
जहां दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्त ने आसपड़ोस के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे। जहां देखा कि आकाश का शव फंदे पर लटका हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने युवक के बहनों को घटना की जानकारी दी है। वहीं, इस मामले में देर रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। नवादा चौकी प्रभारी अनंत अमौरिया ने बताया इस मामले में चौकी पर कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद