फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव सुजुद्दीननगर में रविवार सुबह प्राइमरी स्कूल के पीछे नीम के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


गांव सुजुद्दीननगर निवासी जितेंद्र (25) पुत्र फूल सिंह तीन भाइयों में बीच का था। भाई आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उसका भाई जितेंद्र घर पर था। तभी गांव के ही छह लोग आए और भाई से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस पर पुलिस को सूचना दी, मौके पर आई पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई।
रात करीब 10:30 बजे गांव का ही एक युवक आया और जितेंद्र को अपने साथ बुलाकर ले गया। परिवार के लोगों को जब पता लगा तो वह उसकी तलाश में जुट गए। देर रात उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका देख राहगीरों ने सूचना परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल करने के साथ ही शव को जिला मुख्यालय भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया, जहां मौत की वजह हैंगिंग आई है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें