फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ससुराल से लौट रहे युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। बदायूं मार्ग पर मंगलवार को एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ से लटके युवक के पैर जमीन पर घुटनों से मुड़े हुए थे। इससे उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से आगे आम के बाग में राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त कराने पर पता लगा कि सुनील मौर्य पुत्र रामपाल निवासी सिद्धपुर थाना बिल्सी का निवासी था। ससुराल में दो दिनों से रुका हुआ था। मंगलवार को ही ससुरालियों से यह कहकर चला था कि वह अपने गांव जा रहा है।
शाम करीब चार बजे उसका शव ससुराल के गांव फरीदपुर से करीब दो किमी दूर लटका मिला। यहां के रामदास मौर्य की पुत्री प्रीति से उसकी शादी हुई थी। घटनास्थल पर पेड़ की जड़ के पास पानी की बोतल और शराब का पाउच पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष माधो सिंह बिष्ट ने जांच की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। परिजनों के साथ पहुंची मृतक की पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें