फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजा की सीकरी बवाल की विवेचना अब बिसौली के इंस्पेक्टर करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में 25 अगस्त को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा सरकारी भूमि पर बिना अनुमति लगाए जाने को लेकर हुए बवाल की विवेचना फिर बदल गई। पहले तत्कालीन फैजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार से विवेचना हटाकर वजीरगंज के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार को सौंपी गई थी। अब अश्विनी कुमार से हटाकर बिसौली के इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी गई है। बवाल वाले दिन कानून व्यवस्था में ड्यूटी में वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार भी मौजूद थे। बवाल में निष्पक्षता के चलते उनसे विवेचना हटाई गई है।
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि विवेचना में निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। 25 अगस्त को राजा की सीकरी में बवाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाई ड्यूटी में वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार भी मौके पर मौजूद थे। ऐसे में वह घटना के दौरान मौके की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई के प्रत्यक्ष गवाह रहे हैं। इसी वजह से उनसे मामले की विवेचना हटाने का निर्णय लिया।
सीओ का कहना है कि किसी घटना की विवेचना ऐसे अधिकारी से कराई जानी चाहिए, जिसका घटना से प्रत्यक्ष संबंध न रहा हो, ताकि जांच की निष्पक्षता पर किसी तरह का सवाल न उठे। इसी आधार पर बिसौली इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को विवेचना सौंपी गई है। बता दें कि राजा की सीकरी में 25 अगस्त को प्रतिमा लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बनने के बाद पुलिस प्रशासन के ऊपर पथराव किया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और बवाल के मामले में कार्रवाई शुरू हुई। अब विवेचना बदलने के बाद घटना से जुड़े तथ्यों, वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पुलिस कार्रवाई से संबंधित बिंदुओं की जांच आगे बढ़ने की की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें