फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना भेदभाव पात्रों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लाभा​थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते मुख्य अति​थि सत्य - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार के आठ व केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बदायूं क्लब में आयोजित तीन दिवसीय मेला व प्रदर्शनी के दूसरे दिन काफी भीड़ रही। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पात्रों को योजनाओं का लाभ दें। उन्होंने कहा कि पीएम अवार्ड के लिए उत्तर प्रदेश से तीन जनपद चयनित हुए हैं, उनमें से बदायूं भी है।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास पर कार्य कर रही है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर मेले के द्वितीय दिन का उद्घाटन किया। इसके बाद स्टॉल देखे।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले अराजकता का माहौल था। जब से योगी सरकार आई है तब से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास की बहार प्रदेश में आई हुई है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में रुपये पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बिचौलियों की व्यवस्था केंद्र व प्रदेश सरकार ने अब खत्म कर दी है। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में एचपीसीएल का सैजनी में पराली प्रबंधन का प्लांट लगाया गया है। महिला पीएसी बटालियन का कार्य जारी है। आकांक्षात्मक ब्लॉक में जनपद के आसफपुर ब्लाॅक को शिक्षा आदि क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल हुई। जनप्रतिनिधियों ने मंडी समिति की योजना के तहत लाभार्थी को ट्रैक्टर भी दिया। उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आवासों की चाबी, क्षय रोगियों को पोषण पोटली व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र चेक का वितरण भी किया।


कैंप में बांटी गईं आवास की चाबी और प्रमाणपत्र
बदायूं। सखानू नगर पंचायत में कैंप लगाकर चेयरमैन मोहम्मद फैसल, ईओ प्रवर्धन शर्मा पीएम आवास योजना के पात्रों को चाबी और प्रमाण पत्र दिए गए। इसी तरह नगर पंचायत सैदपुर में चेयरमैन इशरत अली खां व ईओ अखिलेश कुमार दीक्षित ने लाभार्थी को पीएम आवास योजना के तहत प्रमाणपत्र दिए। दहगवां नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित मेले का भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान मयंक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप व अन्य मौजूद रहे। संवाद

बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लाभाथियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते मुख्य अतिथि सत्य- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें