फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला घाट के सुंदरीकरण से बदलेगी तस्वीर, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

विज्ञापन
कछला गंगाघाट
विज्ञापन
बदायूं। जिले के एकमात्र प्रमुख गंगा घाट कछला की तस्वीर अब बदलने जा रही है। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास जल्द होना है। इस परियोजना को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। लोगों का मानना है कि इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही हरिद्वार जैसी सुविधाओं की उम्मीद है। घाट के दोनों तरफ का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर जिले ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों से भी रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम में यहां श्रद्धालुओं के बैठने, ठहरने या आराम करने की समुचित व्यवस्था नहीं है। स्नान के बाद लोगों को मजबूरी में लौटना पड़ता है या फिर होटल का सहारा लेना पड़ता है।
महेश, सुरेश का कहना है कि सुंदरीकरण के बाद कछला घाट की पहचान और मजबूत होगी। श्रद्धालुओं को हरिद्वार जैसी सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। घाट पर बेहतर बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं मिलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। नगर पंचायत की ओर से घाट क्षेत्र में दो गेस्ट हाउस और पक्के शौचालयों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


स्थानीय कारोबारियों और नाव संचालकों में उत्साह
अभी श्रद्धालु सुबह और दोपहर के समय ही स्टीमर से सैर करते हैं। शाम के समय सुविधाओं की कमी के कारण लोग यहां रुकना नहीं चाहते। सुंदरीकरण होने के बाद पर्यटक ज्यादा समय रुकेंगे। इससे कारोबार भी बढ़ेगा। -संदीप कुमार, स्टीमर चालक

वर्षों से घाट के विकास की मांग की जा रही थी। अब परियोजना शुरू होने से उम्मीद जगी है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों की आय में इजाफा होगा। लंबे इंतजार के बाद अब कछला घाट के अच्छे दिन आने वाले हैं। -रामौतार, दुकानदार

कछला गंगाघाट के दोनों तरफ सुंदरीकरण का काम होना है। इसके लिए शासन से पहली किश्त के रूप में 19 करोड़ रुपये स्वीकृत भी हो चुके हैं। जल्द ही यहां पर काम शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। - अवनीश राय, डीएम

कछला गंगाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें