फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं के तनय के तबले की थाप दिल्ली-एनसीआर में गूंजी

विज्ञापन
तनय तबले पर प्रस्तुति देते हुए। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बदायूं। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को सच कर दिखाया है बदायूं के 15 वर्षीय युवा तबला वादक तनय रस्तोगी ने, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संगीत के प्रति समर्पण से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तनय ने दिल्ली-एनसीआर कप परफॉर्मिंग आर्ट्स चैपिंयनशिप में इंस्ट्रूमेंटल कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट लेवल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के कार्यक्रमों में तीन बार सहभागिता कर चुके तनय ने भारत विकास परिषद के समूह गान कार्यक्रमों में भी कई बार भाग लिया है। संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव 2023 में उन्होंने सहभागिता करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में वे अपने पिता सचिन रस्तोगी और अपने मार्गदर्शक सितार वादक मुज्तबा हसन के साथ शामिल हुए। उनकी इस सफलता से परिवार, गुरुजनों और जिले के संगीत प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें