मरा समझ गांव के बाहर छोड़ा
आरोपी उसे मरा छोड़कर ललेई गांव के पास छोड़ गए। इधर, जब सोमवीर के परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद युवक खून से लथपथ हालत में ललेई गांव के पास मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। परिजनों ने सोमवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने छह आरोपियों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
एसओ बोले- मारपीट में घायल हुआ है युवक
कुंवरगांव एसओ रामेंद्र सिंह ने इस घटना को महज मारपीट होना बताया है, जबकि युवक की हालत चिंताजनक है। युवक के पैरों के गहरे जख्म उसके साथ हुई घटना को बया कर रहे हैं, लेकिन एसओ घटना की जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वहीं, युवक के पिता ने आठ आरोपियों को नामजद किया है। परिजनों का आरोप है कि एसओ जानबूझ कर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। तहरीर दिए हुए 24 घंटे बीत गए, लेकिन अब तक न मुकदमा दर्ज हुआ है और न ही आरोपियों पर कार्रवाई हुई।